भोपाल. राजधानी में सोमवार को सुबह 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

भोपाल. राजधानी में सोमवार को सुबह 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। बीते 24 घंटे में 37 काेरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले देर रात इब्राहिमगंज के रहने वाले कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को ही इस व्यक्ति की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। चार दिन पहले सांस लेने तकलीफ के चलते उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। सुबह मिली रिपोर्ट में चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो महिला और दो पुरुष हैं। इसके पहले रात को आई रिपोर्ट में पांच स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल थे